UKSSSC Various Post Recruitment 2026 – 553 Posts

UKSSSC Various Post Recruitment 2026 | 553 Posts | Apply Online | Eligibility, Fee, Salary & Syllabus
UKSSSC Various Post Recruitment 2026
UKSSSC Various Post Recruitment 2026 | 553 Posts | Apply Online | Eligibility, Fee, Salary & Syllabus
Short Important Information

उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने विभिन्न विभागों में समूह 'ग' के विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। इस भर्ती में कम्प्यूटर सहायक, प्रवर सहायक/वरिष्ठ सहायक, निबन्धन लिपिक, कनिष्ठ सहायक, कनिष्ठ सहायक सह कम्प्यूटर ऑपरेटर, कम्प्यूटर ऑपरेटर, टेलीफोन ऑपरेटर, सहायक खनिज पर्यवेक्षक, भूमि अर्जन अमीन/भूमि अध्याप्ति निरीक्षक, अहलमद एवं कैशियर, स्टोर कीपर, गृहमाता एवं सर्वे लेखपाल आदि पद शामिल हैं।

इस भर्ती के माध्यम से कुल 553 रिक्त पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 08 सितम्बर 2026 से शुरू होगी और 07 अक्टूबर 2026 तक आवेदन किया जा सकेगा।

ऑनलाइन आवेदन पत्र में संशोधन के लिए 12 अक्टूबर से 14 अक्टूबर 2026 तक अवसर दिया जाएगा। लिखित प्रतियोगी परीक्षा की अनन्तिम तिथि 15 नवम्बर 2026 निर्धारित की गई है।

अधिकांश पदों के लिए इण्टरमीडिएट (12वीं) या समकक्ष योग्यता निर्धारित है। कई कनिष्ठ सहायक एवं संबंधित पदों में कम्प्यूटर पर हिन्दी टंकण की 4000 की-डिप्रेशन प्रति घंटा की न्यूनतम गति आवश्यक है। कुछ पदों के लिए कम्प्यूटर कोर्स या संबंधित अनुभव भी आवश्यक है।

अभ्यर्थियों का चयन आयोग द्वारा आयोजित वस्तुनिष्ठ प्रकार की बहुविकल्पीय लिखित प्रतियोगी परीक्षा तथा इसके बाद आवश्यक अभिलेख सन्निरीक्षा/दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।

महत्वपूर्ण: अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले अपने चुने हुए पद की शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा, टंकण/कम्प्यूटर योग्यता, अनुभव एवं आरक्षण संबंधी शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

Last Updated :- 01 / 09 / 2026
Author :- Sarkari Samrat Team
UKSSSC Various Post Recruitment 2026 – Overview
Organization उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC)
Advertisement No. 80/उ0अ0से0च0आ0/2026
Notification Date 31 August 2026
Total Vacancy 553 Posts
Application Mode Online
Job Location Uttarakhand
Official Website sssc.uk.gov.in
Important Dates
  • Notification Date: 31/08/2026
  • Online Application Begin: 08/09/2026
  • Last Date for Apply Online: 07/10/2026
  • Application Correction Window: 12/10/2026 to 14/10/2026
  • Written Exam: 15/11/2026 (Tentative)

Note: लिखित परीक्षा की तिथि अनन्तिम है। संशोधित परीक्षा तिथि की सूचना आयोग की आधिकारिक वेबसाइट एवं अन्य माध्यमों से जारी की जाएगी।

Application Fee
  • General / Uttarakhand OBC: ₹300/-
  • Uttarakhand SC / ST: ₹150/-
  • EWS: ₹150/-
  • Uttarakhand Divyang: ₹150/-
  • Orphan: ₹0/-
  • Payment Mode: Credit Card / Debit Card / Net Banking / UPI

Important: निर्धारित शुल्क अंतिम तिथि तक जमा नहीं करने पर आवेदन पत्र पूर्ण नहीं माना जाएगा।

Age Limit
  • Minimum Age: 18 Years
  • Maximum Age: 42 Years
  • कुछ पदों के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित है।

Important: आयु सीमा पद के अनुसार अलग-अलग है। अभ्यर्थी जिस पद के लिए आवेदन कर रहा है, उस पद की विज्ञापन में दी गई आयु सीमा को ही मान्य माने।

आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को लागू सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट प्राप्त हो सकती है।

Post Details & Vacancy Posts
कम्प्यूटर सहायक – सचिवालय प्रशासन 09
कनिष्ठ सहायक / सह डाटा एंट्री ऑपरेटर – राजस्व परिषद 03
प्रवर सहायक / वरिष्ठ सहायक – ब्रिडकुल 01
निबन्धन लिपिक – स्टाम्प एवं निबंधन विभाग 55
कनिष्ठ सहायक – परिवहन विभाग 42
कनिष्ठ सहायक – उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद 12
कनिष्ठ सहायक – विभिन्न जिलाधिकारी कार्यालय विभिन्न
कनिष्ठ सहायक – राज्य कर विभाग / निर्वाचन विभाग आदि विभिन्न
कनिष्ठ सहायक सह कम्प्यूटर ऑपरेटर 14
कम्प्यूटर ऑपरेटर – विधि विज्ञान प्रयोगशाला 01
टेलीफोन ऑपरेटर – राज्यपाल सचिवालय 01
सहायक खनिज पर्यवेक्षक विज्ञापनानुसार
भूमि अर्जन अमीन / भूमि अध्याप्ति निरीक्षक विभिन्न
अहलमद एवं कैशियर 02
स्टोर कीपर 01
गृहमाता – समाज कल्याण विभाग 03
सर्वे लेखपाल – जिलाधिकारी, देहरादून 16
Total Vacancy 553
Salary / Pay Scale
  • Level-05: ₹29,200 – ₹92,300
  • Level-04: ₹25,500 – ₹81,100
  • Level-03: ₹21,700 – ₹69,100
  • Level-02: ₹19,900 – ₹63,200

पद के अनुसार वेतनमान अलग-अलग है। अभ्यर्थी अपने चुने हुए पद के सामने दिए गए Pay Level को ही मान्य माने।

Educational Qualification & Eligibility

1. कम्प्यूटर सहायक

  • इण्टरमीडिएट या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण।
  • कम्प्यूटर पर हिन्दी टंकण में न्यूनतम 4000 की-डिप्रेशन प्रति घंटा
  • MS Office का ज्ञान आवश्यक।
  • अंग्रेजी टंकण का ज्ञान रखने वाले अभ्यर्थियों को अधिमान दिया जा सकता है।

2. कनिष्ठ सहायक / सह डाटा एंट्री ऑपरेटर

  • इण्टरमीडिएट या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण।
  • कम्प्यूटर पर हिन्दी टंकण में न्यूनतम 4000 की-डिप्रेशन प्रति घंटा

3. निबन्धन लिपिक

  • इण्टरमीडिएट या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण।
  • कम्प्यूटर पर हिन्दी टंकण में न्यूनतम 4000 की-डिप्रेशन प्रति घंटा

4. कनिष्ठ सहायक

  • इण्टरमीडिएट या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण।
  • हिन्दी टंकण में न्यूनतम 4000 की-डिप्रेशन प्रति घंटा
  • कुछ पदों में कम्प्यूटर ज्ञान / कम्प्यूटर कोर्स की अतिरिक्त आवश्यकता हो सकती है।

5. कनिष्ठ सहायक सह कम्प्यूटर ऑपरेटर

  • इण्टरमीडिएट या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण।
  • हिन्दी टंकण में न्यूनतम 4000 की-डिप्रेशन प्रति घंटा
  • MS Office का ज्ञान आवश्यक।

6. कम्प्यूटर ऑपरेटर

  • इण्टरमीडिएट या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण।
  • मान्यता प्राप्त संस्थान से कम से कम 06 माह का कम्प्यूटर संचालन कोर्स
  • हिन्दी एवं अंग्रेजी टंकण में न्यूनतम 4000 की-डिप्रेशन प्रति घंटा

7. प्रवर सहायक / वरिष्ठ सहायक

  • Intermediate स्तर की योग्यता।
  • हिन्दी में न्यूनतम 25 WPM तथा अंग्रेजी में 30 WPM टंकण।
  • MS Office में कार्य करने का ज्ञान।
  • संबंधित क्षेत्र में निर्धारित अनुभव आवश्यक है।

8. अन्य पद

सहायक खनिज पर्यवेक्षक, भूमि अर्जन अमीन/भूमि अध्याप्ति निरीक्षक, अहलमद एवं कैशियर, स्टोर कीपर, गृहमाता, सर्वे लेखपाल तथा अन्य पदों के लिए शैक्षिक योग्यता एवं अनुभव पदवार अलग-अलग हैं। आवेदन से पहले संबंधित पद की पूरी योग्यता मूल विज्ञापन में अवश्य जांचें।


Important: किसी पद की शैक्षिक योग्यता केवल सामान्य जानकारी के आधार पर निर्धारित न करें। जिस पद के लिए आवेदन करना है, उसी पद की विज्ञापन में दी गई अनिवार्य योग्यता मान्य होगी।

Selection Process
  1. Written Competitive Examination
  2. Document Verification / अभिलेख सन्निरीक्षा
  3. Final Selection / Recommendation

आयोग द्वारा लिखित प्रतियोगी परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की बहुविकल्पीय परीक्षा के रूप में आयोजित की जाएगी।

लिखित परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों के शैक्षिक योग्यता, आरक्षण, अधिमानी योग्यता, अनुभव एवं अन्य संबंधित प्रमाण-पत्रों की अभिलेख सन्निरीक्षा की जाएगी।


Important: केवल प्रवेश-पत्र जारी होने का अर्थ अंतिम पात्रता की पुष्टि नहीं है। दस्तावेज सत्यापन के समय अयोग्य पाए जाने पर अभ्यर्थन निरस्त किया जा सकता है।

UKSSSC Syllabus & Exam Pattern

Written Examination

Subject Questions Marks Time
सामान्य हिन्दी 20 20 2 Hours
सामान्य ज्ञान एवं सामान्य अध्ययन 80 80
Total 100 100

Typing Test

कनिष्ठ सहायक एवं अन्य इण्टर स्तरीय पदों के लिए टंकण परीक्षा अर्हकारी (Qualifying) प्रकृति की है। पद की शर्तों के अनुसार हिन्दी टंकण की निर्धारित गति पूरी करना आवश्यक है।

मुख्य Syllabus Topics

  • सामान्य हिन्दी
  • सामान्य बुद्धि परीक्षण एवं तर्कशक्ति
  • इतिहास
  • भूगोल
  • राजनीति विज्ञान
  • अर्थशास्त्र
  • राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाएं
  • कम्प्यूटर का आधारभूत ज्ञान
  • उत्तराखण्ड का सामान्य ज्ञान

सामान्य हिन्दी: भाषा एवं हिन्दी भाषा, देवनागरी लिपि, वर्तनी, शब्द संरचना, शब्द भंडार, संधि, वाक्य शुद्धि, मुहावरे-लोकोक्तियां, पत्र लेखन एवं हिन्दी में कम्प्यूटर का अनुप्रयोग आदि।

Reasoning: वर्णमाला परीक्षण, Coding-Decoding, समानता, क्रम व्यवस्था, रक्त संबंध, वर्गीकरण, शब्द निर्माण, दिशा एवं दूरी, Venn Diagram, Calendar, Problem Solving, Figure Counting, Mirror & Water Image, Paper Folding आदि।


उत्तराखण्ड सामान्य ज्ञान: उत्तराखण्ड का भूगोल, इतिहास, अर्थव्यवस्था, संस्कृति एवं परंपराएं, जैव-विविधता, जल संसाधन, पर्यावरण, आपदा प्रबंधन, प्रशासनिक व्यवस्था एवं उत्तराखण्ड से संबंधित समसामयिक घटनाएं।

Form Apply Process – Step by Step

📢 UKSSSC Online Form कैसे भरें?

Step 1: Registration करें
सबसे पहले UKSSSC की Official Website खोलें और Recruitment/Online Application section में जाकर संबंधित भर्ती का आवेदन लिंक चुनें।

पंजीकरण के लिए अभ्यर्थी को अपने आधार नंबर का उपयोग करना होगा। एक आधार नंबर का उपयोग एक बार ही किया जा सकता है। अपना मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी दर्ज करें।

Step 2: Personal & Educational Details भरें
अपना नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्मतिथि, पता, श्रेणी, शैक्षिक योग्यता तथा पद से संबंधित अन्य आवश्यक जानकारी ध्यानपूर्वक भरें। नाम एवं जन्मतिथि हाईस्कूल प्रमाण-पत्र के अनुसार दर्ज करें।

Step 3: Photo, Signature & Thumb Impression Upload करें
आवेदन में नवीनतम रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर तथा बाएं हाथ के अंगूठे की स्कैन की गई प्रति निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।

आवश्यक होने पर आरक्षण, अनुभव एवं अन्य प्रमाण-पत्र भी अपलोड करें।

Step 4: Application Fee जमा करें
निर्धारित परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल Credit Card / Debit Card / Net Banking / UPI के माध्यम से करें।

Step 5: Final Submit & Print
सभी जानकारी को दोबारा जांचने के बाद आवेदन को Final Submit करें। आवेदन पत्र एवं शुल्क भुगतान की रसीद का Print/PDF भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

Important: अंतिम तिथि का इंतजार न करें। आयोग ने स्पष्ट किया है कि अंतिम दिनों में वेबसाइट पर अतिरिक्त भार होने के कारण आवेदन करने में परेशानी हो सकती है।

Documents Required
  • आधार कार्ड – दोनों तरफ की प्रति
  • हाईस्कूल प्रमाण-पत्र
  • शैक्षिक योग्यता प्रमाण-पत्र
  • नवीनतम रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर
  • बाएं हाथ के अंगूठे की स्कैन कॉपी
  • जाति प्रमाण-पत्र – यदि लागू हो
  • OBC/EWS प्रमाण-पत्र – यदि लागू हो
  • दिव्यांग प्रमाण-पत्र – यदि लागू हो
  • अनाथ प्रमाण-पत्र – यदि लागू हो
  • अनुभव प्रमाण-पत्र – जिन पदों में आवश्यक हो
  • अन्य संबंधित आरक्षण/अधिमानी प्रमाण-पत्र
Important Notification / महत्वपूर्ण निर्देश
  • आवेदन की शुरुआत 08 सितम्बर 2026 से होगी।
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 07 अक्टूबर 2026 है।
  • आवेदन में संशोधन 12 से 14 अक्टूबर 2026 तक किया जा सकेगा।
  • लिखित परीक्षा की अनन्तिम तिथि 15 नवम्बर 2026 है।
  • आवेदन के लिए आधार नंबर का उपयोग करना होगा।
  • एक आधार का उपयोग एक बार ही पंजीकरण के लिए किया जा सकता है।
  • प्रत्येक अभ्यर्थी को अपना मोबाइल नंबर एवं ई-मेल आईडी देना चाहिए।
  • नाम और जन्मतिथि हाईस्कूल प्रमाण-पत्र के अनुसार दर्ज करें।
  • एक ही विज्ञापित पद के लिए एक से अधिक ऑनलाइन आवेदन न करें।
  • आरक्षण का लाभ तभी मिलेगा जब आवेदन में संबंधित श्रेणी/उपश्रेणी का दावा किया गया हो और वैध प्रमाण-पत्र उपलब्ध हो।
  • आवेदन शुल्क जमा होने और आवेदन पूर्ण होने के बाद आवेदन की Print/PDF प्रति सुरक्षित रखें।
  • लिखित परीक्षा का प्रवेश-पत्र डाक द्वारा नहीं भेजा जाएगा।
  • प्रवेश-पत्र आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा।
  • परीक्षा केन्द्र पर मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, कैमरा, पेजर एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना प्रतिबंधित है।
  • परीक्षा के बाद उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ₹50 प्रति प्रश्न शुल्क लागू है।
  • अभिलेख सन्निरीक्षा चयन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण भाग है।
  • गलत जानकारी या गलत प्रमाण-पत्र के आधार पर किया गया आवेदन किसी भी चरण में निरस्त किया जा सकता है।
  • अंतिम तिथि के बाद एक बार संशोधन का अवसर दिया जाएगा, लेकिन नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि एवं परीक्षा केन्द्र में परिवर्तन की अनुमति नहीं होगी।
Reservation & Other Information

आरक्षण से संबंधित लाभ केवल पात्र अभ्यर्थियों को उत्तराखण्ड शासन के लागू नियमों एवं वैध प्रमाण-पत्रों के आधार पर मिलेगा।

  • अनुसूचित जाति (SC)
  • अनुसूचित जनजाति (ST)
  • अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)
  • दिव्यांगजन
  • अनाथ
  • महिला
  • भूतपूर्व सैनिक
  • राज्य आन्दोलनकारी/आश्रित
  • कुशल खिलाड़ी आदि

यदि अभ्यर्थी एक से अधिक उपश्रेणी में आरक्षण का दावा करता है तो लागू नियमों के अनुसार केवल पात्र एवं अधिक लाभदायक उपश्रेणी का लाभ दिया जाएगा।

Divyang Candidates – Important Information

पात्र दिव्यांग अभ्यर्थियों को आयोग के नियमों के अनुसार श्रुतलेखक (Scribe) एवं अन्य परीक्षा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकती हैं।

यदि अभ्यर्थी को Scribe सुविधा की आवश्यकता है तो इसका दावा ऑनलाइन आवेदन के समय करना आवश्यक है तथा आयोग द्वारा निर्धारित प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने होंगे।

Scribe सुविधा प्राप्त करने वाले पात्र दिव्यांग अभ्यर्थियों को नियमानुसार प्रतिपूरक समय भी दिया जा सकता है।

SOME USEFUL IMPORTANT LINKS
Apply Online / Official Website Click Here
UKSSSC Official Website Click Here
UKSSSC Notification Click Here
Group Join Links
🟢 Join Our WhatsApp Channel :-
Follow Now
🔵 Join Our Telegram Channel :-
Follow Now
FAQ – Important Questions

Question 1: UKSSSC Various Post Recruitment 2026 में कितने पद हैं?
Answer: इस भर्ती में कुल 553 पद हैं।

Question 2: UKSSSC Recruitment 2026 का Online Form कब शुरू होगा?
Answer: Online आवेदन 08 September 2026 से शुरू होगा।

Question 3: UKSSSC Form की Last Date क्या है?
Answer: Online आवेदन की Last Date 07 October 2026 है।

Question 4: UKSSSC आवेदन में Correction कब होगा?
Answer: Application Correction Window 12 October से 14 October 2026 तक है।

Question 5: UKSSSC Recruitment 2026 की परीक्षा कब होगी?
Answer: लिखित प्रतियोगी परीक्षा की अनन्तिम तिथि 15 November 2026 है।

Question 6: UKSSSC Recruitment में Application Fee कितनी है?
Answer: General/Uttarakhand OBC के लिए ₹300, जबकि SC/ST/EWS/Divyang के लिए ₹150 तथा Orphan candidates के लिए ₹0 है।

Question 7: UKSSSC Various Post Recruitment की Age Limit क्या है?
Answer: अधिकांश पदों के लिए आयु सीमा 18 से 42 वर्ष है। कुछ पदों में न्यूनतम आयु 21 वर्ष है।

Question 8: UKSSSC में Minimum Qualification क्या है?
Answer: कई पदों के लिए Intermediate/12th Pass योग्यता है, लेकिन पद के अनुसार अतिरिक्त कम्प्यूटर, टंकण या अनुभव की शर्त हो सकती है।

Question 9: क्या हिन्दी Typing जरूरी है?
Answer: कई कनिष्ठ सहायक एवं संबंधित पदों के लिए हिन्दी टंकण की 4000 की-डिप्रेशन प्रति घंटा की न्यूनतम गति आवश्यक है।

Question 10: UKSSSC Recruitment में Selection कैसे होगा?
Answer: वस्तुनिष्ठ लिखित प्रतियोगी परीक्षा तथा उसके बाद अभिलेख सन्निरीक्षा/दस्तावेज सत्यापन के माध्यम से।

Question 11: क्या Admit Card डाक से आएगा?
Answer: नहीं। प्रवेश-पत्र आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा।

Question 12: क्या एक से अधिक आवेदन कर सकते हैं?
Answer: एक ही विज्ञापित पद के लिए एक से अधिक ऑनलाइन आवेदन नहीं करना चाहिए।

Question 13: UKSSSC परीक्षा में कितने प्रश्न होंगे?
Answer: कनिष्ठ सहायक/अन्य इण्टर स्तरीय पदों के परीक्षा पाठ्यक्रम में 100 प्रश्न, 100 अंक और 2 घंटे निर्धारित हैं।

Question 14: क्या Typing Test भी होगा?
Answer: कनिष्ठ सहायक/अन्य इण्टर स्तरीय पदों के लिए टंकण परीक्षा अर्हकारी (Qualifying) है।

Question 15: UKSSSC का Official Website क्या है?
Answer: sssc.uk.gov.in

 Related Search Keywords
1. UKSSSC Various Post Recruitment 2026
2. UKSSSC 553 Vacancy 2026
3. UKSSSC Junior Assistant Recruitment 2026
4. UKSSSC Group C Recruitment 2026
5. UKSSSC Online Form 2026
Other Related Searches
UKSSSC Recruitment 2026
UKSSSC Vacancy 2026
UKSSSC Notification 2026
UKSSSC 553 Posts
UKSSSC Junior Assistant Form 2026
UKSSSC Apply Online 2026
UKSSSC Exam Date 2026
UKSSSC Syllabus 2026
UKSSSC Eligibility 2026
UKSSSC Salary 2026
Uttarakhand Group C Vacancy 2026
UKSSSC Intermediate Level Recruitment 2026
Disclaimer

यह जानकारी उम्मीदवारों की सुविधा के लिए उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा जारी विज्ञापन संख्या 80/उ0अ0से0च0आ0/2026 के आधार पर तैयार की गई है।

पदों की संख्या, आरक्षण, आयु सीमा, शैक्षिक योग्यता, परीक्षा तिथि, परीक्षा पैटर्न, शुल्क या अन्य किसी जानकारी में आयोग द्वारा परिवर्तन किए जाने पर आधिकारिक UKSSSC वेबसाइट पर जारी नवीनतम सूचना को ही मान्य माना जाएगा।

उम्मीदवार आवेदन करने से पहले मूल Official Notification को ध्यानपूर्वक पढ़ें और अपने चुने हुए पद की eligibility स्वयं verify करें।


Post Verified & Reviewed by: Sarkari Samrat Team

किसी भी त्रुटि, सुझाव या सहायता के लिए हमसे संपर्क करें।

Email: sarkarisamratinfo@gmail.com