मिज़ोरम का ‘लुंगफुन रोपुई’ 'राष्ट्रीय महत्व का स्मारक' घोषित || स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25

मिज़ोरम का ‘लुंगफुन रोपुई’ 'राष्ट्रीय महत्व का स्मारक' घोषित

 मिज़ोरम का ‘लुंगफुन रोपुई’ 'राष्ट्रीय महत्व का स्मारक' घोषित

✅ भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने मिज़ोरम स्थित लुंगफुन रोपुई को प्राचीन स्मारक और पुरातात्विक स्थल एवं अवशेष अधिनियम, 1958 के तहत राष्ट्रीय महत्व का स्मारक घोषित किया है।

✅ वांगछिया स्थित कावछुआ रोपुई के बाद, यह राज्य का दूसरा महापाषाण स्थल है जिसे एएसआई द्वारा राष्ट्रीय महत्व का स्मारक घोषित किया गया है। 

✅ प्राचीन नक्काशीदार स्मारक पूर्वी मिजोरम के चम्फाई जिले के लियानपुई गांव में मिले मेनहिर नामक पत्थरों से बना है। 

✅ उन्होंने बताया कि वांगछिया गांव में 'कवछुआ रोपुई' या महान प्रवेश द्वार के बाद, जिसे राष्ट्रीय मान्यता मिली है, मिजोरम में यह दूसरा मेगालिथ स्थल है। वांगछिया गांव में 170 से अधिक उत्कीर्ण मेनहिर हैं और यह लियानपुई गांव से लगभग 20 किमी दक्षिण में स्थित है।

✅ इन पुरावस्तुओं में 114 जटिल नक्काशीदार स्मारक पत्थर, मानव निर्मित छिद्र, शैलचित्र, Y-आकार के लकड़ी के खंभे और प्राचीन रास्ते शामिल हैं

✅ लियानपुई के सीधे खड़े स्मारक पत्थरों पर मानव आकृतियों, पक्षियों, जानवरों, मिथुन के सिरों, घंटियों, छिपकलियों और अन्य सांस्कृतिक रूपांकनों की विस्तृत नक्काशी है, जो ईसाई धर्म के आगमन से पहले मिज़ो लोगों की सांस्कृतिक प्रथाओं को दर्शाती है।

✅ इनमें से सबसे बड़े स्मारक पत्थर की ऊँचाई 1.87 मीटर और चौड़ाई 1.37 मीटर है। लियानपुई गाँव का नाम लुसेई प्रमुख लियानपुइया के नाम पर रखा गया था, जिन्होंने कथित तौर पर 18वीं शताब्दी ईस्वी में इस गाँव की स्थापना की थी।

स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 

स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25


✅ भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने 17 जुलाई 202 को आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय (एमओएचयूए) द्वारा आयोजित विज्ञान भवन, नई दिल्ली में स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 पुरस्कार प्रदान किए। 

 सुपर स्वच्छ लीग:

✅ 10 लाख से अधिक - मध्य प्रदेश इंदौर, गुजरात सूरत, महाराष्ट्र नवी मुंबई। इंदौर ने लगातार आठवें साल भारत के सबसे स्वच्छ शहर का खिताब एक बार फिर बरकरार रखा है। 

✅ 3 से 10 लाख से अधिक - नोएडा, चंडीगढ़ और मैसूर। 

✅ 50,000-3 लाख - दिल्ली नई दिल्ली (एनडीएमसी) आंध्र प्रदेश तिरुपति, छत्तीसगढ़ अंबिकापुर। 

✅ 20,000- 50,000 – वीटा-महाराष्ट्र, सासवद-महाराष्ट्र, देवलाली प्रवर-महाराष्ट्र 

✅ 20,000 से कम – पंचगणी-महाराष्ट्र, पाटन-छत्तीसगढ़, पन्हाला-महाराष्ट्र 


5 जनसंख्या श्रेणियों में स्वच्छ शहर

10 लाख से अधिक - गुजरात अहमदाबाद, मध्य प्रदेश भोपाल, उत्तर प्रदेश लखनऊ 

3-10 लाख - महाराष्ट्र मीरा-भायंदर, छत्तीसगढ़ बिलासपुर, झारखण्ड,जमशेदपुर 

50,000-3 लाख - मध्य प्रदेश देवास, महाराष्ट्र करहाड, हरियाणा करनाल 

20,000- 50,000 - गोवा पणजी, ओडिशा ASKA, छत्तीसगढ़ कुम्हारी 

20,000 से कम - छत्तीसगढ़ बिल्हा, ओडिशा चिकिति, मध्य प्रदेशशाहगंज 


अन्य पुरस्कार 

सर्वश्रेष्ठ गंगा शहर का पुरस्कार - प्रयागराज 

सर्वश्रेष्ठ छावनी बोर्ड - सिकंदराबाद छावनी 

सर्वश्रेष्ठ सैफई मित्र सुरक्षित शहर - जीवीएमसी विशाखापत्तनम, जबलपुर और गोरखपुर


हम SarkariResualt.com में आपकी रुचि की सराहना करते हैं। यदि आपके कोई प्रश्न, सुझाव हैं, या सहायता की आवश्यकता है, तो कृपया बेझिझक हमसे संपर्क करें। हमारी टीम मदद के लिए यहां है!

Copyright disclaimer:- the Copyright Act, 1957 governs the use of copyrighted content. For educational purposes, there is a provision for the use of copyrighted works under Section 52(1)(i), which allows the use of works for "research or private study," provided it does not infringe on the rights of the copyright holder. The "fair use" principle applies in education, but there are certain restrictions.


Popular posts from this blog

𝐓𝐨𝐩 3𝟎 𝗛𝗶𝘀𝘁𝗼𝗿𝘆 𝗚𝗸 𝐐𝐮𝐞𝐬𝐭𝐢𝐨𝐧𝐬 & 𝐀𝐧𝐬𝐰𝐞𝐫𝐬 || भारतीय इतिहास से सम्बन्धित टॉप (30) लुसेंट पर आधारित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

SSC Delhi Police Constable Recruitment 2025 - 7565 posts